Home  
अरबी  बंगाली  अंग्रेज़ी  हिंदी  पंजाबी  स्पैनिश  उर्दू 

अनुवाद

    अनुवाद स्रोत भाषा के आलेख के अर्थ को लक्ष्‍य भाषा में अभिव्‍यक्‍त करने की कला है। भले ही यह आसान लगे, इस प्रक्रिया के साथ ढेर सारी चीजें जुड़ी हैं। स्रोत आलेख में जो कुछ कहा गया है, यह उसे बस किसी दूसरी भाषा में अक्षरश: लिख डालने का मामला नहीं है।

    अनुवाद व्‍यवसाय हाल के दिनों में दो महत्‍वपूर्ण परिवर्तनों से गुजरा है: वैश्‍वीकरण और विशिष्‍टीकरण। यह बहुत दिन पहले की बात नहीं है जब अनुवादक मुख्‍यत: स्‍थानीय बाजार में काम करते थे और खुद से जा कर अनुवाद पेश करते थे। इंटरनेट और ई-मेल के आगमन से यह व्‍यवसाय वैश्विक बन गया और भौगोलिक सीमाएं लुप्‍त हो गईं।

    बहरहाल, इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज में हम मानते हैं कि यह महज एक आरंभ है। हम अनुवाद को कोई यांत्रिक और अक्षर की जगह अक्षर बैठाने की कोई प्रक्रिया नहीं मानते। हम महज शब्‍दों को नहीं, मूल आलेख के अर्थ, भाव और एहसास का अनुवाद करते हैं।

© 2009 Indus Translation Services, सर्वाधिकार सुरक्षित साइट का डिजाइन एवं विकास JB Softech.com