|
गुणवत्ता प्रक्रिया
हम कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया अपनाते हैं क्योंकि गलती हो सकती है। साथ ही, इससे एकरूपता सुनिश्चित होती है। ग्राहक को पूरा कर के भेजने से पहले किसी भी काम की दो बार जांच की जाती है। हमारे सभी अनुवादकों का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है और उन्हें लगातार फीडबैक दिया जाता है। इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज में हम मानते हैं कि किसी चीज को महज संयोग पर नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए हम इसपर जोर देते हैं कि प्रक्रिया के हर चरण में केवल उच्चतम स्तर की शुद्धता, व्यावसायिकता और सेवा स्वीकार्य है।
जैसे ही हम कोई परियोजना (प्रोजेक्ट) प्राप्त करते हैं, हमारे इन-हाउस प्रोजेक्ट मैनेजर इसका आकलन करते हैं। इसके बाद हम विषय-वस्तु के अनुरूप अनुवादकों और संपादकों का दल चुनते हैं। अनुवाद सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक मानकों के अनुरूप किया जाता है। इसके बाद एक दूसरा देशज भाषाविद उसका संपादन और प्रूफरीडिंग करता है। इस संपादन के बाद अनुवाद को अंतिम समीक्षा के लिए अनुवादक के पास भेजा जाता है। हम ग्राहक की इन-हाउस समीक्षाओं का भी स्वागत करते हैं।
जिन कामों के लिए हमें डीटीपी करने की जरूरत होती है, हम डीटीपी के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए उसकी समीक्षा करते हैं कि पाठ्य-सामग्री ठीक से पेश हो रही है या नहीं।
|