|
गुणवत्ता नियंत्रण
हम कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली अपनाते हैं क्योंकि गलती हो सकती है। साथ ही, इससे एकरूपता सुनिश्चित होती है। ग्राहक को पूरा कर के भेजने से पहले किसी भी काम की दो बार जांच की जाती है। हमारे सभी अनुवादकों का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है और उन्हें लगातार फीडबैक दिया जाता है। इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज में हम मानते हैं कि किसी चीज को महज संयोग पर छोड़ना नहीं चाहिए। इसलिए हम इसपर जोर देते हैं कि प्रक्रिया के हर चरण में केवल उच्चतम स्तर की शुद्धता, व्यावसायिकता और सेवा स्वीकार्य है।
|