Home  
FONT HELP अरबी  बंगाली  अंग्रेज़ी  हिंदी  पंजाबी  स्पैनिश  उर्दू 

 

अनुवाद कोई यांत्रिक प्रक्रिया नहीं है, यह कला और विज्ञान दोनों है। यह लेखन के कलात्‍मक गुणों के साथ अनुवाद की विषय-वस्‍‍तु के लिए आवश्‍यक तकनीकी सूचना का समावेश है। यह सुक्ष्‍म सामंजस्‍य ही किसी शानदार अनुवाद को किसी अच्‍छे अनुवाद से अलग करता है।

इंडस ट्रांसलेशन ने यह सामंजस्‍य हासिल किया है और एक हद तक यह भाषा के प्रति लगाव और अनुराग से संभव हो पाया है। इसके संस्‍थापक कवि, लेखक और भाषा शिक्षक हैं जो भाषा के प्रति अपने लगाव और अनुराग को अनुवाद उद्योग तक पहुंचाना चाहते थे। इंडस ट्रांसलेशन ने अपने सफर की शुरुआत वहां से की जिन्‍हें वे सबसे अच्‍छे ढंग से जानते थे - उन भाषाओं से जिनमें वे पले-बढ़े। तब से उन्‍होंने अपना दायरा बढ़ाया है और अपने नेटवर्क आधार में भाषाओं की एक विविध श्रंखला जोड़ी है। बहरहाल, इस दौरान उन्‍होंने अपनी जड़ों से अपना जुड़ाव बनाए रखा और भारतीय उपमहाद्वीप की भाषाओं पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए वहां से विस्‍तार किया।

श्रेष्‍ठ अनुवाद का मर्म भी यही है - अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र पर ध्‍यान केन्द्रित करना। कुछ अनुवाद एजेंसियां सभी लोगों के लिए सभी चीजें परोसने का प्रयास करती हैं, जबकि इंडस ट्रांसलेशन जैसी अन्‍य एजेंसियों को पता है कि दुरुस्‍त और पेशेवर अनुवाद के लिए किस चीज की जरूरत होती है। इसके लिए लक्ष्‍य भाषा में विशेषज्ञता, विषय-वस्‍तु की गहरी जानकारी, अनुवाद प्रक्रिया पर पकड़ और अपने ग्राहकों की आवश्‍यकताओं के प्रति उच्‍च स्‍तर का समर्पण चाहिए।

आपके लिए सुविधा की बात यह है कि इंडस ट्रांसलेशन अपने तमाम अनुवाद मूल या देशज अनुवादकों से कराती है। हमारा रिश्‍ता सीधे लक्ष्‍य भाषा के भाषाविदों से रहता है और इस तरह हम अन्‍य एजेंसियों से काम कराने के अतिरिक्‍त खर्च से परहेज करते हैं। इस 'बिचौलिया' को दरकिनार कर हम अपनी लागत कम रख सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे तमाम अनुवाद गुणवत्‍ता के कठोर मानकों पर खरे उतरें।

इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज हर भाषा में काम करती है लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप, मध्‍यपूर्व और दक्षिणपूर्व एशिया की भाषाओं में उसकी विशेषज्ञता है। हम सिर्फ बेहतरीन अनुवादकों का उपयोग करते हैं जिनको भाषा और विषय पर खास विशेषज्ञता हासिल होती है। इसने और इसके साथ ही उद्योग के वर्षों के अपने अनुभव, अपनी बेदाग ग्राहक सेवा और काम से अपने लगाव ने इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज को कला और विज्ञान के बीच का यह अनमोल सामंजस्‍य प्रदान किया है।

© 2009 Indus Translation Services, सर्वाधिकार सुरक्षित साइट का डिजाइन एवं विकास JB Softech.com