|
कैरियर
हम अपनी टीम में व्यावसायिक और अनुभवी भाषाविदों का हमेशा स्वागत करते हैं। किसी नए फ्रीलांसर की सेवा लेने की हमारी अपनी जांच प्रणाली है। यह प्रणाली अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ कोटि की सेवा प्रदान करने की हमारी वचनबद्धता सुनिश्चित करती है।
अगर आप हमारी टीम का सदस्य बनना चाहते हैं तो आपको अवश्य ही लक्ष्य भाषा का मूल भाषी होना चाहिए और साथ ही अंग्रेजी पर आपकी शानदार पकड़ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक को उद्योग में कम से कम पांच साल का व्यावसायिक अनुभव अवश्य होना चाहिए।
अगर आप हमारी टीम में किसी दुभाषिए (interpreter) या भाषा परीक्षक (language tester) के रूप में शामिल होना चाहते हैं तो आपको संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए। हम प्रत्येक दुभाषिए और भाषा परीक्षक की भाषा प्रवीणता की जांच करते हैं।
हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म का उपयोग करें:
|