Home  
अरबी  बंगाली  अंग्रेज़ी  हिंदी  पंजाबी  स्पैनिश  उर्दू 
भाषा निपुण और विशेषज्ञ

इंडस ट्रांसलेशन के बारे में

  • इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज 2003 से उच्‍चतम कोटि का अनुवाद प्रदान कर रही है। हमारे स्‍टाफ के पास ढेर सारे क्षेत्रों में और ढेर सारी भाषाओं में वषों का अनुभव है।
  • हमें अपनी ऊर्जा और अपनी गतिशीलता पर गर्व है। हमारे उत्‍साही कर्मी युवा और अनुभवी हैं और यह हमें वर्षों के अपने व्‍यावहारिक अनुभव को नवीनतम प्रौद्योगिकी तथा उद्योग के नवीनतम रुझानों के साथ मिलाने का अवसर देता है।
  • भारतीय भाषाओं में अपनी प्रवीणता से आरंभ कर हमने अपनी विशेषज्ञता का विस्‍तार किया है और उसमें अनेक एशियाई और मध्‍यपूर्व की भाषाओं का समावेश किया है। हमें अपनी विशेषज्ञता वाली भाषाओं - अरबी, बंगाली, दरी, फारसी, गुजराती, हिंदी, पशतो और उर्दू में लाखों शब्‍द अनुवाद करने का गौरव हासिल है।
  • इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज एटीए (ATA) प्रमाणित है। इसका मतलब यह है कि हम अमेरिका के अग्रणी अनुवाद निकाय अमेरिकन ट्रांसलेशन एसोसिएशन के कठोर मानकों को पूरा करते हैं।
  • इंडस ट्रांसलेशन सर्विसेज अल्‍पसंख्‍यक स्‍वामित्‍व की एक प्रमाणित कंपनी है। इसका अर्थ यह है कि कंपनी भौतिक रूप से अमेरिका में स्‍थित है और यह अल्‍पसंख्‍यक समूह के सदस्‍यों के स्‍वामित्‍व, संचालन और नियंत्रण में है।
  • यह कंपनी महिला स्‍वामित्‍व वाला व्‍यापार (WBE) है। इसका अर्थ है कि कंपनी महिलाओं के स्‍वामित्‍व, संचालन और नियंत्रण में है और इसने इस दर्जे को सिद्ध करने के लिए विशेष संघीय आवश्‍यकताओं को पूरा किया है।
© 2009 Indus Translation Services, सर्वाधिकार सुरक्षित साइट का डिजाइन एवं विकास JB Softech.com